Two More Holi Special Trains for Patna: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए होली स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है। रेलवे ने पटना के लिए दो जोड़ी और होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। त्योहार को देखते हुए रेलवे की ओर से अब तक 24 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन का शिड्यूल जारी किया जा चुका है। रेलवे के मुताबिक चार मार्च को ट्रेन नंबर 02250/02249 आनंद विहार-पटना-आनंद विहार गतिशक्ति सुपरफास्ट एसी स्पेशल एक्सप्रेस आनंद विहार से रात 11:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम 4:40 बजे पटना जंक्शन पहुंच जाएगी।
वापसी में 5 मार्च को ट्रेन नंबर 02249 पटना-आनंद विहार गतिशक्ति सुपरफास्ट एसी स्पेशल एक्सप्रेस पटना जंक्शन से शाम 6:45 बजे खुलेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 11:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। अप और डाउन के दौरान यह होली स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन, प्रयागराज स्टेशन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और दानापुर स्टेशन पर रुकेगी।
छपरा-हाजीपुर-बरौनी-कटिहार के रास्ते चलेगी यह ट्रेन
सात मार्च को ट्रेन नंबर 09525 ओखा-नाहरलागुन स्पेशल ट्रेन (छपरा-हाजीपुर-बरौनी-कटिहार के होकर) ओखा से रात 10 बजे खुलेगी। यह ट्रेन 10 मार्च की शाम 4 बजे नाहरलगुन स्टेशन पहुंचेगी। 11 मार्च की सुबह 10 बजे वापसी में ट्रेन नंबर 09526 नाहरलागुन स्टेशन से खुलेगी। ट्रेन मंगलवार की सुबह 3:35 बजे ओखा स्टेशन पहुंचेगी।6 मार्च की रात जबलपुर से रवाना होगी जबलपुर-दानापुर होली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन
6 मार्च की रात 8:05 बजे जबलपुर स्टेशन से जबलपुर-दानापुर होली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। अगली सुबह 8:45 बजे ट्रेन दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन सात मार्च को दानापुर स्टेशन से सुबह 11:30 बजे खुलेगी और जबलपुर स्टेशन रात 12:10 बजे पहुंच जाएगी। कटनी, मैहर, सतना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशन पर ट्रेन रुकेगी। 5 और 12 मार्च की दोपहर 2.20 बजे भोपाल जंक्शन से ट्रेन नंबर 02155/02156 रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति होली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। यह ट्रेन अगली सुबह 8:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
