कैमूर में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

बिहार के कैमूर जिले के नगर थाना क्षेत्र से एक संगीन मामला सामने आया है, जहां दो बदमाशों ने एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शनिवार की रात किशोरी नाच देखने के लिए गांव गई थी, जहां से लौटते वक्त उसके साथ ये संगीन घटना हुई।

बिहार के कैमूर जिले के नगर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना शनिवार की रात की है, जब पीड़िता गांव में नाच देखने गई थी। घर लौटने के दौरान दो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

2 accused arrested for gang raping a 17-year-old minor

बिहार में 17 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां जांच के बाद कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा।

End of Feed