पटना

Patna Bus Service: पटना समेत सभी जिलों में चलेंगी 1500 बसें, हर 5 मिनट में मिलेगी बस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 01:58 PM IST

Patna News: राजधानी समेत पूरे बिहार के लोगों के लिए बेहद अच्छी खबर है। अब पूरे राज्य में हर रूट पर सरकारी बसों का संचालन होगा। लोगों को आसानी से हर समय अलग-अलग रूटों के लिए बस मिल जाएगी। इससे लोगों के समय की बचत होगी। इसके साथ ही सरकारी बसों के इस्तेमाल का प्रचलन बढ़ेगा। निजी वाहनों के कम प्रयोग होने से प्रदूषण का भी स्तर कम हो जाएगा।

Image

पटना बस स्टैंड से प्रदेश भर के लिए संचालित होती हैं बसें (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार राज्य परिवहन निगम सभी इलाकों में सरकारी बसों को संचालित करने की बना रहा योजना
  • नए रूटों पर पीपीपी मोड पर होगा बसों का संचालन
  • मार्च 2024 तक 6000 से अधिक बसों के संचालन का लक्ष्य

Patna Government Bus Service: सूबे के 38 जिलों में हर मार्ग पर अब आवागमन आसान होगा। सभी रूट पर कुछ देर में ही सरकारी बस मिलेगी। इसके लिए बिहार राज्य परिवहन निगम योजना बना रहा है। नए रूटों पर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड (पीपीपी) पर बसों का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर विभाग द्वारा बस मालिकों से आवेदन मांगा गया है। इसके अतिरिक्त पटना समेत विभिन्न जिलों से बसों का संचालन करने के लिए बिहार राज्य परिवहन प्राधिकरण से रूट परमिट के लिए आवेदन दिए हैं। सूबे के प्राइवेट बस किस-किस रूट पर कितनी संख्या में बसों का संचालन किया जाएगा, उसकी सूची जिलावार मांगी जाएगी।

बस मालिकों के कागजात सही पाए जाने पर निगम के साथ एकरारनामा होगा। फिर रूट परमिट के लिए आवेदन होगा। पहले चरण में पटना, गया, कटिहार, मुंगेर, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया समेत नेपाल से सटे इलाकों में प्रखंड एवं पंचायतों को शहरी इलाकों से लिंकअप करने के लिए 1500 नए रूटों पर बसों का संचालन होगा। 1500 नए रूट समेत 2018 से जनवरी 2023 तक 5467 रूट चिह्नित किए गए हैं। सरकारी एवं निजी मिलाकर 40 हजार से अधिक बसों का संचालन हो रहा है।

ट्रेन और निजी वाहन की जगह सरकारी बस स्थापित करने की योजना

दरअसल, परिवहन निगम द्वारा ट्रेन और निजी वाहन की जगह सरकारी बसों को स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है। सूबे में नए रूटों का निर्धारण करने पर शहर से लेकर प्रखंड में रह रहे 38 जिलों के 4.5 करोड़ लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। जनसंख्या के अनुसार जिले में बसों की संख्या बढ़ाई जानी है। परिवहन विभाग द्वारा 38 जिला और 534 प्रखंडों में रहने वाले लोगों को हर 5-10 मिनट पर बस सेवा मुहैया कराने का लक्ष्य तय किया गया है। पीपीपी मोड पर अगले साल मार्च तक 6000 से अधिक बसों के संचालन का लक्ष्य तय किया गया है। परिवहन निगम द्वारा ही इन सभी बसों का संचालन किया जाएगा।

इस साल दिसंबर तक 3000 से अधिक बसों का होगा संचालन

परिवहन निगम के मुताबिक दिसंबर तक 3000 से अधिक बसों का संचालन किया जाएगा। फिलहाल पीपीपी मोड और निगम की खुद की बस मिलाकर सूबे में 1500 से अधिक बसें संचालित की जा रहीं हैं। अगले साल तक इनकी संख्या बढ़ाकर 7500 से अधिक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!