Patna: ड्यूटी से घर लौट रही महिला को बदमाशों ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

पटना के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पिलर नंबर 18 के पास क्लिनिक से घर लौट रही 55 वर्षीय महिला उर्मिला देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस और तकनीकी टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। गुरुवार शाम एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिलर नंबर 18 के पास अज्ञात बदमाशों ने एक 55 वर्षीय महिला को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान मूल रूप से बिक्रम की रहने वाली उर्मिला देवी के रूप में हुई है, जो इलाके के एक निजी क्लिनिक में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती थीं।

patna murder (2)

घटनास्थल पर मौजूद परिजन और पुलिस

ड्यूटी पूरी कर घर लौट रही थीं मृतका

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उर्मिला देवी गुरुवार शाम अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद क्लिनिक से पैदल अपने घर के लिए निकल रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से वह सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल महिला को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

End of Feed