शहर

पटना में आंधी-तूफान का कहर: वंदे भारत के इंजन में फंसा झंडा; पटना साहिब स्टेशन पर 2 घंटे थमी रही रफ्तार, यात्री बेहाल

Vande Bharat News Patna Sahib Station: मौसम के यू-टर्न, तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का सीधा असर रेल यातायात पर पड़ा है।

Image

पटना में आंधी-तूफान का कहर: वंदे भारत के इंजन में फंसा झंडा; पटना साहिब स्टेशन पर 2 घंटे थमी रही रफ्तार, यात्री बेहाल

Patna Howrah Vande Bharat Express Delayed: बिहार की राजधानी पटना और आस-पास के इलाकों में शुक्रवार सुबह अचानक आए मौसम के यू-टर्न, तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का सीधा असर रेल यातायात पर पड़ा है। मौसम के इस बिगड़े मिजाज के कारण पटना से हावड़ा जाने वाली 'डाउन 22348 वंदे भारत एक्सप्रेस' (Vande Bharat Express) की रफ्तार पर अचानक ब्रेक लग गया। ओएचई (OHE) लाइन में आई तकनीकी खराबी के चलते इस हाई-स्पीड प्रीमियम ट्रेन को पटना साहिब स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर करीब दो घंटे तक खड़ा रखना पड़ा, जिसके कारण ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को भारी किल्लत और परेशानी का सामना करना पड़ा।

गुलजारबाग के पास हुआ हादसा, पैंटोग्राफ में उलझा कपड़ा

प्रत्यक्षदर्शियों और रेल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस अपने तय समय पर पटना जंक्शन से हावड़ा के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन अभी अपनी रफ्तार पकड़ ही रही थी कि गुलजारबाग स्टेशन के पास पहुंचते ही तेज आंधी-पानी शुरू हो गई। इसी दौरान हवा में उड़कर आया एक बड़ा कपड़ा और झंडा ट्रेन के 'पैंटोग्राफ' (ट्रेन की छत पर लगा वह उपकरण जो ओवरहेड बिजली के तारों से इंजन को करंट सप्लाई करता है) में जाकर बुरी तरह फंस गया। इसके तुरंत बाद लाइन में तकनीकी फॉल्ट आ गया और ट्रेन की बिजली सप्लाई ठप होने से उसकी रफ्तार धीमी हो गई।

रेलवे की तकनीकी टीम ने संभाला मोर्चा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना साहिब के स्टेशन प्रबंधक उपेंद्र कुमार और अन्य सीनियर रेल अधिकारी तुरंत एक्शन में आए। तत्काल इसकी सूचना रेलवे की टीआरडी (ट्रैक्शन रोलिंग डिस्ट्रीब्यूशन) टीम को दी गई। सूचना मिलते ही टीआरडी की स्पेशल टेक्निकल टीम औजारों के साथ मौके पर पहुंची। तकनीकी कर्मचारियों ने पैंटोग्राफ में फंसे कपड़े और झंडे को काटकर बाहर निकाला और ओवरहेड क्रेन के जरिए तारों और इंजन की पूरी जांच की।

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत और ट्रैक क्लियर होने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन के भीतर बैठे यात्री उमस और देरी के कारण परेशान नजर आए।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article