Khan Sir Granted Bail: देश के जाने-माने शिक्षक 'खान सर' (Khan Sir) और उनकी पूरी कोचिंग टीम के लिए न्यायपालिका से इस वक्त की सबसे बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। अदालत ने अहम मामले में सुनवाई करते हुए खान सर और उनकी टीम के सभी सदस्यों को बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है। यह मामला उन आरोपों के बाद चर्चा में आया था, जहां खान सर ने आरोप लगाया था कि उनके कोचिंग सेंटर पर पड़ोसी वाले कोचिंग सेंटर संचालकों ने फायरिंग करा दी। हालांकि, यह बात बाद में गलत निकली और पुलिस ने पता लगाया कि आखिर खान सर के सुरक्षाकर्मी थी जिन्होंने अपने हथियारों से फायरिंग की।
इस हाई-प्रोफाइल मामले की गंभीरता और कानूनी पहलुओं को परखने के बाद डिस्ट्रिक्ट जज (जिला न्यायाधीश) रूपेश देव की अदालत ने यह बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने न सिर्फ खान सर, बल्कि उनके साथ मामले में नामजद उनकी पूरी सहयोगी टीम को भी जमानत की मंजूरी दे दी है। आज हुई इस महत्वपूर्ण सुनवाई के दौरान खान सर के वकीलों ने अदालत के सामने अपना मजबूत पक्ष रखा, जिसके बाद जिला जज ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद खान सर और उनकी टीम के पक्ष में जमानत का आदेश जारी किया।
छात्रों और समर्थकों में खुशी की लहर
खान सर अपनी अनूठी और सरल भाषा में पढ़ाने की शैली के लिए पूरे देश के छात्र-छात्राओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। उनके और उनकी टीम के खिलाफ चल रहे कानूनी मामले को लेकर छात्र समुदाय और उनके करोड़ों फॉलोअर्स लगातार चिंतित थे।
अदालत से जमानत मिलने और बड़ी राहत मिलने की खबर जैसे ही बाहर आई, खान सर के प्रशंसकों, छात्रों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर न्यायपालिका के प्रति आभार जताना शुरू कर दिया है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद खान सर और उनकी टीम जल्द ही नियमित रूप से अपनी कक्षाओं और शिक्षण कार्यों में पूरी तरह लौट सकेंगे।
