शहर

Sultanpur News: चलती बस से पान थूक रहा था यात्री, बैलेंस बिगड़ा और हो गई मौत

सुलतानपुर में बस का दरवाजा खोलकर थूकते समय गिरकर यात्री की मौत हो गई। बस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते आजमगढ़ से लखनऊ जा रही थी।

Image

Sultanpur News: चलती बस से पान थूक रहा था यात्री, बैलेंस बिगड़ा और हो गई मौत

सुलतानपुर: जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) की बस में सवार एक यात्री की उस समय कथित रूप से गिरने से मौत हो गई जब वह गाड़ी का दरवाजा खोलकर बाहर सड़क पर थूक रहे थे। पुलिस के अनुसार, चारबाग डिपो की वातानुकूलित पिंक बस शनिवार सुबह 10:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते आजमगढ़ से लखनऊ जा रही थी। पुलिस ने बताया कि बस जब बल्दीराय के बीही के पास पहुंची तो उसी समय एक यात्री गाड़ी का दरवाजा खोलकर थूकने लगा, तभी अचानक बस से वह सड़क पर गिरा और उसकी मौत हो गयी।

बल्दीराय थाने के प्रभारी (एसएचओ) धीरज कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के छतरीक रोड निवासी राम जियावन (45) के रूप में हुई है। बस में राम जियावन के साथ उसकी पत्नी सावित्री भी यात्रा कर रही थी। इस बीच बस को रोककर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी गई।

कुमार ने बताया कि यूपीडा कर्मियों ने यात्री को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र, बल्दीराय पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस बस को थाने लेकर आई है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article