पंचकूला में गैंगस्टरों का तांडव! पार्षद के देवर पर बरसाईं गोलियां, पुलिस एनकाउंटर में दबोचे गए दो शूटर

Panchkula Shootout: पंचकूला में बुधवार देर रात पार्षद के देवर रतन लुबाना पर जानलेवा हमला हुआ। गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग के शूटरों ने रतन पर फायरिंग कर दी। जिससे वे घायल हो गए और मोके से फरार हो गए। लेकिन पुलिस मुठभेड़ में दोनों शूटरों को पकड़ लिया गया।

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में बुधवार देर रात फायरिंग की बड़ी वारदात सामने आई है। नगर निगम वार्ड-1 की पार्षद के देवर रतन लुबाना पर देर रात जानलेवा हमला हुआ। गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग के शूटरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे वह घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

Punchkula shootout

गोल्डी बराड़ गैंग के शूटरों ने किया जानलेवा हमला

जानकारी के मुताबिक, रतन लुबाना बुधवार रात करीब 12 बजे सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज से बाहर निकल रहे थे। तभी पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंच गए और उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमलावरों ने करीब 8 राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली रतन को लग गई। वारदात के दौरान जल्दबाजी में पिस्टल लोड करते समय बदमाशों ने दो कारतूस भी मौके पर गिरा दिए। जिसके बाद दोनों आरोपी यमुनानगर हाईवे की ओर फरार हो गए।

End of Feed