एक कॉल और खाली हो जाता था अकाउंट! पंचकुला में ऐसे चल रहा था करोड़ों की ठगी का धंधा

पंचकूला पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 21 लोगों को हिरासत में लिया।

Panchkula Fake Call Center: हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। साइबर थाना पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी करते हुए 21 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि यह कॉल सेंटर सेक्टर-2 मार्केट स्थित एक कार्यालय से संचालित हो रहा था। जिससे विदेशी लोगों खासतौर पर अमेरिका के नागरिकों को निशाना बनाकर ठगी की जा रही थी।

Punchkula crime

पंचकूला में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

करोड़ों की ठगी के शक में कॉल सेंटर पर छापा

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर-2 स्थित अल्फा इवेंट कंपनी के कार्यालय से विदेशी नागरिकों के साथ ऑनलाइन ठगी की जा रही है। सूचना के आधार पर साइबर थाना टीम ने सोमवार देर रात छापा मारा। जांच के दौरान पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों नवदीप, अक्षय टिक्कू, रजा और अंकुर कपूर को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकदी बरामद की है। मौके से 19 कंप्यूटर, 3 लैपटॉप, 16 हेडसेट, 3 वॉकी-टॉकी, 2 वाई-फाई राउटर, एक नोट गिनने की मशीन, 3 पीओएस मशीनें, सोने के आभूषण और 11.30 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

End of Feed