Padma Shri Awards 2024: खुद व्हील चेयर पर लेकिन दिन-रात कर रहे असहायों की सेवा, कौन हैं हरियाणा के गुरुविंदर सिंह जिन्हें मिलेगा पद्म श्री

Gantantra Diwas Padam Shri Awards Vijeta 2024: साल 2024 के पद्मश्री विजेताओं में हरियाणा के सिरसा निवासी दिव्यांग सामाजिक कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह को इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। उनके सामाजिक कार्यों में अटूट समर्पण और योगदान से प्रभावित होकर उन्हें पद्मश्री सम्मान देने का ऐलान किया गया है।

Padma Shri Award Winners on Gantantra Diwas 2024: 75 वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) की पूर्व संध्या पर पद्मश्री अवार्ड की घोषणा (Padma shree Awards Announces) कर दी गई। 26 जनवरी से ठीक एक दिन पहले कुल 132 पद्म पुरस्कारों की लिस्ट सामने आई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की 110 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार देने का ऐलान हुआ, जिसमें हरियाणा के सिरसा निवासी दिव्यांग सामाजिक कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह (Gurvinder Singh) का भी पद्मश्री पुरस्कार विजेता में नाम शामिल है। अब उन्हें दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी।

Padma Shri Award Winners Gurvinder Singh

सामाजिक कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह

निराश्रितों की सेवा का फल

मीडिया रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुरविंदर सिंह बेघरों, निराश्रितों, महिलाओं, अनाथों और दिव्यांगजनों की भलाई का कार्य लंबे समय से करते आ रहे हैं। उन्होंने बाल गोपाल धाम नामक बाल देखभाल संस्थान की स्थापना की। इस संस्था के जरिए 300 बच्चों के सपनों को संजोया है। सामाजिक कार्यों में अटूट समर्पण और योगदान से प्रभावित होकर सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजे जाने का ऐलान किया है।

End of Feed