2024 Padam Awards Winner in Hindi: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने पद्म पुरस्कारों का एलान किया है। पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित होने वालों में प्लास्टिक सर्जन डॉ प्रेमा धनराज का भी नाम शामिल है। डॉ. प्रेमा धनराज एक बर्न विक्टिम हैं और बर्न सर्जन भी। डॉ. प्रेमा बचपन में एक भयानक हादसे का शिकार हुई थी, जिसने उनकी जिदंगी बदल दी। इस हादसे में उनका चेहरा जल गया था। बड़े होकर वे बर्न सर्जन बनी और अपने जीवन को बर्न पीड़ितों की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने 25 हजार बर्न पीड़ितों की मुफ्त सर्जरी की है। उन्हें अब पद्मश्री का सम्मान दिया जा रहा है।
कौन हैं प्रेमा धनराज
डॉ. प्रेमा धनराज जब 8 साल की थी, तब किचन में खेलने के दौरान उनपर स्टोव फट गया था। इस हादसे में वे 50 प्रतिशत तक जल गई थी। जिसके बाद वेल्लुर स्थित मेडिकल कॉलेज में उनकी 14 सर्जरी की गई। डॉक्टर बनने के बाद वे इसी अस्पताल में सर्जन और एचओडी बनी। उन्होंने 3 किताबें भी लिखी हैं, जो प्लास्टिक सर्जरी के ऊपर हैं।
वैश्विक स्तर पर योगदान
डॉ. प्रेमा ने एक एनजीओ की भी स्थापना की, जिसका नाम अग्नि रक्षा है। इस एनजीओ के माध्यम से उन्होंने 25 हजार बर्न पीड़ितों की फ्री में सर्जरी की है। डॉ. प्रेमा ने सिर्फ अपने देश के लिए ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी काफी काम किया है। इथियोपिया की पहली बर्न यूनिट स्थापित करने के साथ ही केन्या, तंजानिया, नॉर्वे, और इथियोपिया के डॉक्टरों को सम्मानित करने का श्रेय डॉ. प्रेमा धनराज को ही जाता है।
