शहर

गाजियाबाद के अस्पताल में अब नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू

गाजियाबाद महिला अस्पताल में ओपीडी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है। अब महिलाएं घर पर बैठे ही ors.com पोर्टल पर एक रुपये में रजिस्ट्रेशन करके डॉक्टर की अपॉइंटमेंट ले सकती हैं। इससे महिलाओं को लंबी कतारों से राहत मिलेगी। साथ ही अस्पताल की भीड़ भी कम होगी।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Ghaziabad News: गाजियाबाद के महिला अस्पताल में अब ओपीडी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था शुरू की गई है। जिससे महिला मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें अब अस्पतालों में लंबी लाइनों में खड़े होकर पर्चा नहीं बनवाना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन ने ors.com पोर्टल के जरिए महिला मरीजों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की है, जिससे महिलाएं सिर्फ एक रुपये में घर बैठे ही रजिस्ट्रेशन कर सकती है और डॉक्टर से अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकती हैं।

गर्भवती महिलाओं को लंबी लाइनों से मिलेगी राहत

गाजियाबाद में महिला हॉस्पिटल में रोजाना 500 से 600 मरीज इलाज के लिए पहुंचती हैं, इनमें से करीब 200 महिलाएं एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) के लिए अस्पताल आती हैं। लेकिन भीड़ अधिक होने की वजह से उन्हें पहले रजिस्ट्रेशन काउंटर और फिर डॉक्टर को दिखाने के लिए अलग-अलग लंबी कतारों में घंटों खड़ा रहना पड़ता था। जिस कारण कई बार गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ आई माताओं को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अब महिला मरीज ऑनलाइन सिस्टम के जरिए ors.com पोर्टल पर जाकर हॉस्पिटल चुन सकती हैं, साथ ही डॉक्टरों की लिस्ट देखकर अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और समय स्लॉट बुक कर सकती हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद वे तय समय पर सीधे संबंधित कक्ष में पहुंचकर डॉक्टर से परामर्श ले सकती है। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अभिषेक त्रिपाठी के अनुसार, शासन के निर्देश पर इस व्यवस्था को महिला मरीजों के लिए शुरू किया गया है। इससे मरीजों का समय भी बचेगा और अस्पताल में भीड़ भी नियंत्रित रहेगी।

मालीवाड़ा की निवासी पूजा के अनुसार उन्हें गर्भावस्था की जांच के लिए हर महीने जाना होता है। इसके लिए उन्हें सुबह जल्दी घर से निकलना पड़ता था। जिसके बाद घंटों लंबी लाइन में लगने के लिए मजबूर होना पड़ता था, जिससे कई बार उन्हें चक्कर भी आने लगते थे। वहीं विजयनगर निवासी सुमन का कहना है कि अस्पताल में छोटे बच्चे के साथ लाइनों में खड़ा रहना बहुत मुश्किल होता था, लेकिन अब घर बैठे रजिस्ट्रेशन की सुविधा से काफी राहत मिलेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article