अयोध्या में रामनवमी का उत्सव, 2 लाख से अधिक दीपों से जगमगा उठा सरयू घाट

Ayodhya Ram Navmi: अयोध्या में रामनवमी के दिन भारी संख्या में भक्त राम जन्मोत्सव मनाने पहुंचे। भक्तों ने सरयू नदी में स्नान कर रामलला के दर्शन किए। शाम को पर्यटन विभाग ने सरयू नदी के घाट पर दीपोत्सव का आयोजन किया, जिसमें 2 लाख 51 हजार दिए जलाए गए। जगमगाते दीपों से सरयू नदी घाट की खूबसूरती में चार चांद लग गए।

Ayodhya Ram Navami: अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर अलग ही दृश्य देखने को मिल रहा है। यहां भारी संख्या में राम भक्तों की भीड़ जुटी हुई है। रामलला के जन्मोत्सव को मनाने के लिए लोग अयोध्या पहुंचे हुए हैं। सुबह से शाम तक भक्त सरयू नदी में स्नान करने के बाद रामलला के दर्शन करते दिखाई दिए। शाम के समय सरयू नदी के चौधरी चरण सिंह घाट पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। इस दौरान 15 स्कूलों के बच्चों ने दीपोत्सव में भाग लिया और घाट पर 2 लाख 51 हजार दिये जलाए गए। दीयों की रोशनी में सरयू घाट जगमगाता दिखाई दिया। बता दें इस कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन विभाग द्वारा किया गया था।

Ayodhya Ram Navami

लाख से अधिक दीपों से जगमगा उठा सरयू घाट

सरयू घाट पर पैर रखने की जगह नहीं

राम नवमी के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हुए हैं। सरयू घाट पर शाम की आरती के दौरान पैर रखने की जगह भी नहीं बची है। लोगों ने जहां-तहां बैठकर गंगा आरती का लुत्फ उठाया और मां गंगा से की पूजा की। उसके बाद सरयू घाट पर 2 लाख 51 हजार दिए जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को देखते हुए ड्रोन से सरयू घाट पर नजर रखी जा रही है। भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है।

End of Feed