शहर

गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शन के लिए तैयार किसान, पंजाब-हरियाणा समेत देश के कई हिस्सों में निकलेगा ट्रैक्टर मार्च

गणतंत्र दिवस के दिन पंजाब-हरियाणा समेत में किसान ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे हैं। अपनी मांगों को सरकार के सामने रखने के लिए किसान नेताओं और संगठनों द्वारा ट्रैक्टर मार्च निकालने का फैसला किया गया।

Image

गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शन के लिए तैयार किसान

गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान अपनी मांगों को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकलाने जा रहे हैं। पंजाब-हरियाणा समेत पूरे देश में किसानों द्वारा 26 जनवरी के दिन ट्रैक्टर मार्च निकालने की बात सामने आई। ट्रैक्टर मार्च को लेकर किसान संगठनों द्वारा शनिवार यानी 25 जनवरी को बैठक भी बुलाई गई थी। बैठक में मार्च की तैयारियों को लेकर लंबी चर्चा की गई। इस बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किसानों की इस मार्च को समर्थन दिया है। उनका कहना है कि पंजाब के किसानों ने देश को कभी निराश नहीं किया है। सीएम ने यह भी कहा कि पंजाबी कभी अपना सिर नहीं झुकाते, कुछ लोग पंजाब को अस्थिर करना चाहते हैं।

एक लाख से ज्यादा ट्रैक्टर सड़कों पर करेंगे मार्च

मिली जानकारी के अनुसार, आज पंजाब के करीब 200 स्थानों पर 1 लाख से अधिक ट्रैक्टर मार्च पर निकलेंगे। पंजाब के साथ ट्रैक्टर मार्च हरियाणा में भी देखने को मिल सकता है। बता दें कि ट्रैक्टर मार्च का आह्वान किसान नेताओं द्वारा किया गया है। 26 जनवरी के दिन 12 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ट्रैक्टर भाजपा कार्यालयों और शॉपिंग मॉल के सामने पार्क किए जाएंगे। इतना ही नहीं इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा, पंजाब के किसान संगठन एसकेएम और किसान मजदूर मोर्चा के सदस्यों ने भी किसान नेताओं के बाद ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान कर दिया।

सौ तहसीलों में होगा किसानों का ट्रैक्टर मार्च

पंजाब-हरियाणा समेत पूरे देश में किसानों द्वारा अपना मांगों को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाले जाने का आह्वान किसान नेताओं द्वारा किया गया है। इस बीच पंजाब में होने वाली ट्रैक्टर मार्च तहसील स्तर पर होगी। जानकारी के अनुसार, पंजाब की 100 तहसीलों में आज किसान ट्रैक्टर मार्च करेंगे। इस मार्च में किसान ट्रैक्टर पर एक तय पॉइंट पर जाएंगे और फिर वहां से अपने-अपने गांवों को लौटेंगे।

पंजाब सीएम ने किसानों को दिया समर्थन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों का समर्थन किया और कहा कि हमारे अन्नदाता आमरण अनशन और हड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए ताकि ट्रैक्टर खेतों की तरफ चलें। उनका कहना है कि केंद्र को ग्रामीण विकास फंड और मंडियों के लिए फंड जारी करना चाहिए।

3 साल पहले भी 26 जनवरी को निकाला गया था ट्रैक्टर मार्च

3 साल पहले 2021 में किसानों द्वारा ट्रैक्टर मार्च निकाला गया था। इस दौरान विभिन्न राज्यों के किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लाल किले पर पहुंच गए थे, जिसके बाद पुलिस द्वारा कई किसानों को गिरफ्तार भी किया गया था। इस घटना के बाद से दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाने लगे हैं। जैसे ही किसान आंदोलन की बात होती है, दिल्ली की सुरक्षा बढ़ा दी जाती है। ताकि 2021 वाली घटना फिर न होए।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article