ओडिशा में 80 हजार करोड़ से अधिक की सात परियोजनाओं को मंजूरी, 25 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में कई हजार करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं से राज्य में करीब 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। ये परियोजनाएं खुर्दा, जगतसिंहपुर, झारसुगुड़ा, गंजम और भद्रक जिलों में हैं।

Odisha News: ओडिशा सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में 80,125 करोड़ रुपये के निवेश वाली सात प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

odisha cm naveen patnaik

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक।

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय मंजूरी प्राधिकरण (एचएलसीए) की बैठक में इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

End of Feed