ओडिशा में रात 2 बजे इलाज के दौरान डॉक्टर पर हमला, स्टूल से सिर पर वार; अस्पताल में मचा हड़कंप

ओडिशा के बरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देर रात ड्यूटी के दौरान एक डॉक्टर पर जानलेवा हमला हुआ। मरीज के परिजन ने कथित तौर पर स्टूल से डॉक्टर पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

ओडिशा से बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में देर रात ड्यूटी के दौरान एक डॉक्टर पर कथित तौर पर मरीज के परिजन ने हमला कर दिया। इस हमले में डॉक्टर को सिर पर गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गए। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं स्वास्थ्यकर्मियों में इस घटना के बाद नाराजगी देखने को मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Odisha crime

ओडिशा में रात 2 बजे डॉक्टर पर स्टूल से हमला

इलाज के दौरान हुआ हमला

जानकारी के अनुसार, मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. सुदीप्त कुमार राउत सोमवार तड़के करीब 2 बजे अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे थे। तभी बरगढ़ के वार्ड नंबर-14 निवासी विक्की सिंह अपने बच्चे को सीने में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर ने बच्चे की जांच की और दवाइयां लिखकर स्टाफ को इंजेक्शन लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद आरोपी ने डॉक्टर से अपना ब्लड प्रेशर चेक करने को कहा।

End of Feed