शहर

Mathura News: मथुरा के CMO ऑफिस कैंपस में अमोनियम क्लोरीन गैस का रिसाव बेहोश होकर गिरी नर्सिंग की छात्राएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 3, 2023, 06:06 PM IST

मथुरा सीएमओ ऑफिस के स्टोर में रखी क्लोरीन गैस सिलेंडर में रिसाव हुआ जिससे हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई।

Image

उत्तर प्रदेश के मथुरा में क्लोरीन गैस सिलेंडर लीक

उत्तर प्रदेश के मथुरा में अमोनियम क्लोरीन गैस सिलेंडर लीक होने से कुछ नर्सिंग की छात्राओं की तबियत खराब हो गई बताते हैं कि गैस की गंध से छात्रायें बेहोश होकर गिर पड़ीं, क्लोरीन गैस सिलेंडर ऑफिस के स्टोर में रखे थे जिसमें से ये रिसाव हुआ, घटना सामने आते ही वहां हड़कंप मच गया, गैस रिसाव से कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मथुरा में मुख्य ‌चिकि‌त्सा अधिकारी कार्यालय (Mathur CMO Office) में पीछे एक स्टोर रूम है, वहां कबाड़ रखा है बताते हैं कि इसी में अमोनियम क्लोरीन से भरे दो बड़े सिलेंडर रखे थे उसमें से एक सिलेंडर लीक हो गया, ‌जिससे गैस का रिसाव होने लगा।

नर्सिंग छात्रायें इसकी चपेट में आ गईं

लीकेज होते ही वहां मौजूद स्टॉफ तेजी से बाहर की ओर भागा, वहीं नर्सिंग छात्रायें इसकी चपेट में आ गईं और गैस के रिसाव से हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई।

घटना के बाद आईओसी की टीम पहुंची साथ ही दमकल भी था, जिन्होंने स्थिति पर काबू पा लिया गया है और बता रहे हैं कि अब स्थिति नियंत्रण में है, मामले की जांच की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article