शहर

UP में नॉनवेज को लेकर बवाल, बच्चे का स्कूल से किया पत्ता साफ; सामने आया Video

यूपी के अमरोहा स्थित एक स्कूल में 'नानवेज' लाने पर नर्सरी छात्र को निकाल दिया गया। यह बात कितनी सही है इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है।

Image

अमरोहा में नानवेज को लेकर विवाद

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

अमरोहा: जिले में नर्सरी के छात्र को कथित तौर पर एक निजी स्कूल से निकाल दिया गया क्योंकि वह अपने ‘लंच बॉक्स’ में नॉनवेज (मांसाहार) खाना लेकर आया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। यह घटना हिल्टन कान्वेंट स्कूल में हुई। स्कूल के प्रधानाचार्य अवनीश कुमार शर्मा ने बाद में बच्चे की मां को बताया कि उसका बेटा स्कूल में धार्मिक टिप्पणियां करता था और हर दिन ‘नॉनवेज’ भोजन लाता था। इसके बाद प्रधानाचार्य और बच्चे की मां के बीच तीखी नोकझोंक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गया है।

हालांकि, इस घटना के संबंध में कोई औपचारिक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन अमरोहा के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) विष्णु प्रताप सिंह ने गुरुवार को मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। डीआईओएस ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि जांच समिति में जिले के दो माध्यमिक विद्यालयों के दो प्रधानाचार्य और एक राजकीय हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि समिति को दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है। सिंह ने कहा कि समिति की रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें