शहर

Rampur News: आज़म खान के RPS स्कूल-सपा कार्यालय का नोटिस टाइम खत्म, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2023, 08:06 AM IST

सपा नेता आजम खान के जौहर ट्रस्ट को जमीन खाली करने के लिए प्रशासन ने 7 दिन की मोहलत दी थी। रामपुर पब्लिक स्कूल (RPS) और समाजवादी पार्टी के कार्यालय को खाली करने को दी गई नोटिस का आज आखिरी दिन है।

Image

आज़म खान

Photo : BCCL

रामपुर: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बेटे अब्दुल्ला की फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान और उनका परिवार पहले ही सलाखों के पीछे है। इस बीच योगी सरकार की ओर से भी उन्हें लगातार झटके दिए जा रहे हैं। आज़म खान के RPS स्कूल और सपा कार्यालय पर संकट गहरा गया है। उनकी जौहर ट्रस्ट की जमीन खाली करने के लिए प्रशासन ने 7 दिन की मोहलत दी थी। लिहाजा, रामपुर पब्लिक स्कूल (RPS) और समाजवादी पार्टी के कार्यालय को खाली करने को दी गई नोटिस का आज आखिरी दिन है। योगी सरकार की कैबिनेट ने जौहर ट्रस्ट को दी गई जमीन की लीज निरस्त कर दी है। शर्तों का उलंघन करने के पर ये लीज निरस्त की गई है।

रामपुर पब्लिक स्कूल पर संकट

दरअसल, 41181 वर्ग फीट ज़मीन पर रामपुर पब्लिक स्कूल और सपा कार्यालय बना हुआ है। लीज निरस्त होने के बाद DIOS ने जौहर ट्रस्ट को जारी नोटिस किया था। जौहर ट्रस्ट संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल करता है। पिछले दिनों 7 दिन के अंदर भवन खाली करने का नोटिस दिया था। नोटिस के हिसाब से समय सीमा आज खत्म हो रही है। प्रशासन अब कभी भी भवन खाली करा सकता है। आपको बता दें कि आज़म खान हैं जौहर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं।

बता दें कि राजकीय मुर्तजा स्कूल के 41,181 फीट भवन को आजम खान ने सिर्फ 100 रुपये सालाना की लीज पर लिया था। इसे 30 साल के लिए आवंटित कराया था। इसे लेकर कई बार शिकायतें हुईं, जिसकी जांच पड़ताल भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिछले महीने मामले में डीएम ने फिर जांच कराई और शासन को अपनी रिपोर्ट भेजी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article