Noida Voilence : नोएडा हिंसा मामले में CP लक्ष्मी सिंह का बड़ा एक्शन, 19 दिन में हटाई गईं DCP शैव्या गोयल; ACP उमेश कुमार भी नपे

नोएडा हिंसा मामले में सीपी लक्ष्मी सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कार्रवाई करते हुए नोएडा सेंट्रल के डीसीपी शैव्य गोयल और एसीपी उमेश कुमार को हटा दिया है।

नोएडा हिंसा मामले में सीपी लक्ष्मी सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कार्रवाई करते हुए नोएडा सेंट्रल के डीसीपी शैव्य गोयल और एसीपी उमेश कुमार को हटा दिया है। इसके साथ ही कुछ अन्य पुलिस कर्मियों पर भी एक्शन लिया गया। जानकारी के मुताबिक, उनके स्थान पर डीसीपी ट्रैफिक शैलेंद्र कुमार सिंह को सेंट्रल जोन का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।

Noida Protest- PTI

नोएडा प्रोटेस्ट की फाइल फोटो

शैव्या गोयल के बारे में

नोएडा पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के आदेश के बाद यह बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। मीडिया खबरों के हवाले से 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी शैव्या गोयल को 1 अप्रैल 2026 को ही सेंट्रल नोएडा जोन और साइबर सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन महज 19 दिनों के भीतर उनका ट्रांसफर कर दिया गया। इससे पहले वह साइबर और नारकोटिक्स जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। हाल ही में घरेलू कामगारों के वेतन वृद्धि से जुड़े वायरल वीडियो मामले में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही थी।

End of Feed