नोएडा की सोसाइटी में बड़ा हादसा, बेसमेंट पार्किंग में तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को रौंदा

नोएडा के सेक्टर-79 स्थित एक सोसाइटी की बेसमेंट पार्किंग में तेज रफ्तार कार ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला और उसकी 5 वर्षीय बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों कार के नीचे फंस गईं। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Noida News: नोएडा के सेक्टर-79 स्थित महागुन मिराबेल सोसाइटी की बेसमेंट पार्किंग में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला और उसकी पांच साल की बेटी को टक्कर मार दी। आरोपी कार चालक ने टक्कर के बावजूद काफी देर तक कार रोकी नहीं। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह पूरी घटना बेसमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Noida Accident

बेसमेंट में कार से सामान उतार रही थी महिला

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने परिवार के साथ बेसमेंट में मौजूद थी। वह अपनी कार से सामान उतारकर फ्लैट की ओर जा रही थी। इसी दौरान बेसमेंट पार्किंग में तेज रफ्तार से एक कार आई और मां-बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों लोग कार के नीचे फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

End of Feed