नोएडा

Noida Authority Plan: प्राधिकरण की कवायद, शहर में यहां बनेगा जू थीम पार्क, 25 एकड़ में किया जाएगा निर्माण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 04:06 PM IST

Noida Authority: नोएडा के सेक्टर-94 में जू थीम पार्क बनाने के तैयारी चल रही है। इस पार्क को बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने एक कंपनी का चयन भी कर लिया है। कंपनी फरवरी माह के पहले सप्ताह से पार्क का निर्माण कार्य शुरू करने का फैसला कर चुकी है। पार्क को 25 एकड़ में विकसित किया जाएगा, लेकिन पार्क में एंट्री के लिए टिकट लेना अनिवार्य होगा।

Image

नोएडा के सेक्टर 94 में प्राधिकरण की पहल से बनाया जाएगा जू थीम पार्क

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • फरवरी के पहले सप्ताह से पार्क बनाने का काम होगा शुरू
  • एक निजी कंपनी के साथ नोएडा प्राधिकरण ने पार्क के लिए साइन किया बांड
  • पार्क में आने के लिए लेना होगा टिकट

Noida News: नोएडा का पहला नेचुरल ट्रेल ऑफ आर्टिफिशियल जू थीम पार्क सेक्टर-94 में बनने जा रहा है। इसके निर्माण के लिए तीन कंपनियों ने आवेदन किया हुआ था। जिसमें एक कंपनी का नोएडा प्राधिकरण ने चयन कर लिया है। इस कंपनी के साथ प्राधिकरण के बांड साइन किए जाएंगे। यानी जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह में ये कंपनी जू पार्क का निर्माण करना शुरू कर देगी।

बता दें कि, ये पार्क अपने आप में अनोखा होगा। इसका कॉन्सेप्ट 4डी बेस्ड होगा। इस पार्क को बनाने वाली कंपनी ही इसका संचालन और मेंटेनेंस करने का काम करेगी। पार्क में आने वाले लोगों के लिए टिकट भी रखा जाएगा। इस पार्क तक लोगों के पहुंच को बढ़ाने के लिए ही इसे नोएडा के सेक्टर-94 के पास बनवाया जाएगा। ताकि दिल्ली , ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद के लोग यहां तक आसानी से आ सकें। यह पार्क मास्टर प्लान-2031 में रिकियेशनल ग्रीन के तहत 25 एकड़ में बनाने की योजना है।

15 करोड़ के खर्च से होगा पार्क का निर्माण

मिली जानकारी के अनुसार, पार्क में 500 टन लोहे का इस्तेमाल किया जाएगा। इस लोहे को प्लांट में री-साइकिल करने का काम होगा। इसके बाद लोहे से पार्क में स्कल्पचर बना दिए जाएंगे। इसके अलावा प्लास्टिक वेस्ट का प्रयोग भी पार्क बनाने में होगा। इस पार्क के निर्माण में करीब 15 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। जो भी कंपनी पार्क का निर्माण करेगी, उसे ही 20 साल तक इसकी मेंटेनेंस और देखभाल की जिम्मेदारी मिलेगी।

कुछ इस तरह का होगा अनोखा पार्क

बता दें कि, पार्क में 4डी कॉन्सेप्ट तकनीक का प्रयोग यहां बनाए जाने वाले जंगली जानवरों में होगा। जो बने तो नकली होंगे, लेकिन उनकी प्रतिक्रिया ओरिजनल से कम नहीं होगी। असली जानवरों की तरह ही उनके शरीर में मूवमेंट और आवाज भी देखने को मिलेगी। साथ ही उनकी पूरी जानकारी के लिए स्पेशल गाइड भी रखे जाएंगे। इसको सीधे ओखला पक्षी विहार के साथ जोड़ दिया जाएगा। पार्क में लोगों के लिए रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट, वेंडिंग बूथ, इंडोर गेम्स,रिटेल शॉप की भी व्यवस्था होगी। इन सबका निर्माण कुल ग्रीन एरिया के 1% हिस्से में किया जाना है। बता दें नोएडा में बनाए जाने वाला यह पार्क काफी अलग और बहुत खूबसूरत होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article