नोएडा

Noida Bull Attack: आवारा पशु बना युवक के लिए काल! जानिए कैसे दो सांडो की लड़ाई बनी युवक के मौत की वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 06:27 PM IST

Gautam Budh Nagar Police: नोएडा में दो सांडो की लड़ाई की चपेट में आ जाने से एक युवक की मौत महज संयोगवश ही थी। युवक अपने काम से वापस कमरे के लिए निकला था। वह बाइक से जा रहा था। दो सांड बीच सड़क पर आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार युवक सांडो की लड़ाई की चपेट में आ गया।

Image

नोएडा में दो सांडो की लड़ाई में काम से लौट रहे युवक की गई जान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दो सांडो के लड़ाई के दौरान उनके पास से गुजर रहा था युवक
  • सांडो की लड़ाई के दौरान चपेट में आया युवक
  • गोरखपुर का रहने वाला था युवक


Noida News: नोएडा शहर में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात को दो सांडों की लड़ाई के बीच गोरखपुर के रहने वाली एक युवक की जान चली गई। जब युवक काम करके कंपनी से वापस कमरे पर जाने के लिए लौट रहा था तो उसी दौरान दो सांड आपस में लड़ रहे थे। इसी बीच में युवक पास से गुजरा और एक सांड ने युवक की गर्दन में अपने सींग को घुसा दिया।

बता दें कि, इस घटना में युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा नोएडा के होजरी कांप्लेक्स में स्थित शाही एक्सपोर्ट के सामने का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, गोरखपुर का रहने वाला 32 साल का अभिषेक नोएडा के होजरी कांप्लेक्स में स्थित एक फैक्ट्री में काम किया करता था। वह नोएडा के ही याकूबपुर गांव में किराए के एक मकान में कमरा लेकर रहता था।

स्थानीय लोगों के प्रयास से भागे सांड

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात को अभिषेक कंपनी से वापस लौट रहा था। उसी दौरान शाही एक्सपोर्ट के बाहर दो सांड आपस में भिड़ गए थे। अभिषेक ने अपनी बाइक को सांडों की लड़ाई से बचाते हुए निकालने की पूरी कोशिश की थी। लेकिन उसके बावजूद भी वह चपेट में आ गया। लड़ाई के दौरान एक सांड ने अपना सींग अभिषेक की गर्दन में दे मारा। आसपास में मौजूद लोगों ने लड़ते हुए सांड को बड़ी मुश्किल से भगाया और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर अभिषेक को इलाज के लिए फौरन अस्पताल में एडमिट करवाया। जहां पर डॉक्टरों की टीम ने उसको मृत घोषित कर दिया।

कुछ दिन पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

जानकारी के लिए बता दें कि, कुछ दिन पहले ही नोएडा सेक्टर-63 में एक युवक अपने बेटे को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान युवक पर सांड ने पीछे से हमला कर दिया। मौके पर अफराततफरी मच गई थी। बुरी तरह घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर इलाज के दैरान युवक की मौत हो गई थी। बीते कुछ दिनों से आवारा पशुओं का आतंक बढ़ गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article