नोएडा

जुए में हारा स्कूटी और आईफोन, पुलिस में दर्ज कराई लूटपाट की झूठी शिकायत, हुआ गिरफ्तार

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 20, 2023, 03:44 PM IST

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को युवक पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने सारी सच्चाई बता दी।

Image

Noida police

Photo : PTI

Noida News: जुए में अपनी स्कूटी और आईफोन हारने के बाद नोएडा में लूटपाट की झूठी शिकायत दर्ज कराना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसका झूठ पकड़ते हुए

के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि अभिमन्यु नामक युवक ने बृहस्पतिवार सुबह पुलिस से शिकायत की कि हथियारबंद बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर उसकी स्कूटी तथा आईफोन लूट लिया है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद सेक्टर 24 थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मामले की जांच शुरू की।

उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि अभिमन्यु गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में रहने वाली अपनी बुआ के घर गया था, जहां वह कुछ लोगों के साथ जुआ खेलते समय काफी रकम हार गया जिसके एवज में उसने अपना आईफोन और स्कूटी दे दी। प्रवक्ता ने बताया कि अभिमन्यु ने बाद में नोएडा आकर लूट की झूठी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को उस पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने सारी सच्चाई बता दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने खोड़ा कॉलोनी से स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। (Bhasha Input)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article