नोएडा

Noida Murder Case: दिन दहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला नोएडा, कार में युवक की गोली मारकर हत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2024, 05:48 PM IST

यूपी के नोएडा में युवक की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Image

नोएडा में युवक की गोली मारकर हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

नोएडा: नोएडा में हत्या के मामले आम होते जा रहे हैं। आए दिन किसी न किसी की हत्या की जानकारी सामने आई है। जहां एक व्यक्ति की जिम से बाहर निकलते ही गोली मारकर हत्या कर दी गई है। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 104 स्थित एक जिम के बाहर अज्ञात बदमाशों ने एअर इंडिया में कार्यरत एक व्यक्ति की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की पहचान सूरजभान (32 वर्ष) के तौर पर की गई है जो एअर इंडिया में कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि यह घटना अपराह्न करीब 2:15 बजे की है।

सीसीटीवी कैमरे की मदद

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने सूरजभान को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने सूरजभान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जिम और सेक्टर 104 मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस बदमाशों की पहचान करके उन्हें पकड़ने में जुट गई है।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस की चार टीम लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि सूरजभान एअर इंडिया में काम करते थे और उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उपायुक्त ने बताया कि सूरजभाल सेक्टर 100 में रहते थे। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

सेक्टर 104 के भीड़-भाड़ वाले इलाके में दिन-दहाड़े हुई हत्या की इस घटना का वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर डालकर नोएडा पुलिस को टैग किया। लोगों ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी राय भी व्यक्त की।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें