नोएडा

NCR के किसान होंगे मालामाल! पहली हेल्थ यूनिवर्सिटी-एयरपोर्ट, हेरिटेज सिटी बनाने का प्लान; शादीशुदा लोगों को मिलेंगे फ्लैट

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 84वीं बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में नोएडा स्थित जेवर तहसील में स्थित ग्राम आकलपुर, मकसूदपुर और म्याना में किसानों से भूमि अधिग्रहण के लिए दरों को पुनरीक्षित किया गया। अब किसानों को प्रति वर्ग मीटर 4,300 रुपए दिए जाएंगे। पहले भी यह दर केवल एयरपोर्ट परियोजना के लिए तय की गई थी, लेकिन अब सभी प्रभावित किसानों को इस दर से मुआवजा मिलेगा।

Image

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 84वीं बोर्ड बैठक शुक्रवार को प्राधिकरण के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्ष और प्रमुख सचिव, औद्योगिक विकास विभाग, आलोक कुमार ने की। इस दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह ने विभिन्न विभागों से संबंधित एजेंडा प्रस्तुत किए। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिनका असर औद्योगिक और अवसंरचनात्मक विकास पर पड़ेगा। इस बोर्ड बैठक में भूमि अधिग्रहण को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक में गौतम बुद्ध नगर के जेवर तहसील में स्थित ग्राम आकलपुर, मकसूदपुर और म्याना में किसानों से भूमि अधिग्रहण के लिए दरों को पुनरीक्षित किया गया। अब किसानों को प्रति वर्ग मीटर 4,300 रुपए (100 प्रतिशत तोषण सहित) दिए जाएंगे। पहले भी यह दर केवल एयरपोर्ट परियोजना के लिए तय की गई थी, लेकिन अब सभी प्रभावित किसानों को इस दर से मुआवजा मिलेगा।

शादीशुदा कर्मियों के लिए 477 फ्लैट्स

यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 9,700 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 5,000 करोड़ रुपए अधिक है, जिसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस बजट का बड़ा हिस्सा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, भूमि अधिग्रहण और अन्य विकास परियोजनाओं में लगाया जाएगा। एयरपोर्ट के विकास के लिए 1,102 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के लिए कैंपस बनाया जाएगा। इसमें शादीशुदा कर्मियों के लिए 477 फ्लैट्स और अविवाहित 544 लोगों के रहने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा, एयरपोर्ट के पास एक रेस्क्यू सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।

यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) को 30 एकड़ भूमि आवंटित की जाएगी। ईएसआईसी देश की पहली हेल्थ यूनिवर्सिटी स्थापित करेगा, जिसमें कैंसर और ट्रॉमा सेंटर की सुविधाएं भी होंगी। मथुरा में एक हेरिटेज सेंटर स्थापित करने के लिए कार्यालय खोला जाएगा। प्राधिकरण ने हेरिटेज सिटी बसाने की योजना को आगे बढ़ाने के लिए सभी अड़चनें दूर करने का फैसला किया है। अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में औद्योगिक, आवासीय, वाणिज्यिक और संस्थागत परिसंपत्तियों की आवंटन दरों में वृद्धि की गई है। शहर में कुल 15 लाख 65 हजार कार्ड धारकों को विभिन्न सेवाओं से जोड़ा जाएगा। यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में 7.50 लाख लोगों को सुविधाएं दी जाएंगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article