Yamuna Flood: यमुना के तेवर तेज, नोएडा में बाढ़ का खतरा; बाढ़ प्रभावित गांवों में अलर्ट

यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण नोएडा में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। तराई क्षेत्र में रहने वाले लोग सड़कों पर झुग्गियां बनाकर रहने को मजबूर हैं।

नोएडा : यमुना और हिंडन नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से नोएडा के डूब क्षेत्रों में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। पिछले दो दिनों से पानी भरने के कारण नोएडा पुश्ता और आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोग झुग्गियां बनाकर गुजारा कर रहे हैं। सेक्टर-168 की तरफ करीब 100 से ज्यादा परिवार अस्थायी झोपड़ियों में रह रहे हैं। अचानक आधी रात को पानी घुसने से ग्रामीण अपना सामान तक नहीं निकाल पाए और किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक प्रशासन की ओर से न तो राहत सामग्री पहुंची है और न ही किसी प्रकार की मदद मिली है। मंगरौली, छपरौली, गुलावली, मोहियापुर और झट्टा गांवों के लोग फिलहाल असुरक्षा और बदहाली के बीच जीवन काट रहे हैं।

Yamuna Flood.

यमुना में बाढ़ (फोटो-ANI)

न्यूज एजेंसी भाषा के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने यह भी बताया कि बाढ़ का पानी झुग्गियों तक भर गया, जिससे खाने-पीने का सामान और अन्य ज़रूरी चीजें बह गईं। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को आदेश दिया है कि नदियों के जलस्तर की नियमित निगरानी की जाए और समय-समय पर रिपोर्ट दी जाए। बाढ़ प्रभावित गांवों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। इसके अलावा डूब क्षेत्र में मौजूद गौशालाओं के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आपात स्थिति में गोवंश को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा सके।

End of Feed