नोएडा

Moto GP Bike Race:यमुना एक्सप्रेस वे पर चढ़ने से पहले पढ़ लें यह खबर, दो दिन और बंद रहेगा नोएडा जाने का रास्ता

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Sep 24, 2023, 01:39 PM IST

Yamuna Expressway News: ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, रविवार और सोमवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। ऐसे में लोगों को नोएडा जाने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने को कहा गया है।

Image

ट्रैफिक एडवाइजरी

Photo : BCCL

Yamuna Expressway News: ग्रेटर नोएडा में मोटो जीपी बाइक रेस के लिए रास्तों को डायवर्ट किया है। नई ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार बाइक रेस के चलते सोमवार तक यमुना एक्सप्रेस वे से नोएडा की तरफ आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है।

ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, रविवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। वहीं, सोमवार को ट्रेड फेयर के समापन पर भी भारी भीड़ की संभावना है, ऐसे में वाहनों को नोएडा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

देखें ट्रैफिक एडवाइजरी

ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि नोएडा में 23 व 24 सितंबर को बाइक रेस के चलते हजारों वीवीआईपी और दर्शक आने की संभावना है ऐसे में सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर तीन बजे से रात 9 बजे तक मालवाहक वाहनों के अलावा कार व बाइकों पर भी प्रतिबंध जारी रहेगा। इस दौरान लोगों से नोएडा जाने लिए वैक्ल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने को कहा गया है।

कल भी लागू रहेगा प्रतिबंध

मोटो जीपी बाइक रेस के अलावा नोएडा में कल यानी सोमवार को ट्रेड फेयर का समापन हो रहा है। ऐसे में यमुना एक्सप्रेस वे पर लागू किया गया प्रतिबंध सोमवार को भी जारी रहेगा, इस दौरान किसी भी वाहन को यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए नोएडा जाने की अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार से यमुना एक्सप्रेस वे से सभी प्रकार के प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article