नोएडा

Noida News: सावधान! एयरपोर्ट के करीब जमीन के नाम पर हो रही धोखाधड़ी

नोएडा में एयरपोर्ट के पास जमीन दिलाने के नाम पर एक महिला से लाखों की ठगी हुई है। पुलिस ने ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला से 21 लाख से अधिक रुपये की ठगी की है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Noida News: नोएडा में बन रहे जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट के पास प्लॉट दिलाने के नाम पर एक महिला से 21 लाख 35 हजार रुपये की ठगी हुई है। महिला ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी गाजियाबाद के इंदिरापुरम का रहने वाला है और उसका नाम शैलेंद्र कुमार चौहान बताया जा रहा है।

फरवरी में दर्ज कराई थी शिकायत

सेंट्रल जोन के एडीसीपी ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि हरियाणा जिले के हिसार की रहने वाली एक महिला ने फरवरी, 2024 को नोएडा सेक्टर 63 में एक मामला दर्ज कराई थी, जिसमें महिला ने बताया था कि वह जेवर के पास एक प्लॉट लेने के लिए एक व्यक्ति के संपर्क में आई थी। वह सेक्टर 63 में स्थित विनस इंफ्रा एंड ग्रीन पावर के मालिक शैलेंद्र कुमार चौहान से मिली थी।

प्लॉट के नाम पर महिला से धोखाधड़ी

आरोपी ने महिला को किसान कोटा वाला प्लॉट दिखाया। यह प्लॉट जेवर एयरपोर्ट के पास सेक्टर 18 में दिखाया था। इसके साथ ही ठग ने एक बैनामा भी महिला के नाम करवा दिया। साथ ही प्लॉट के नाम पर 16 लाख 35 हजार रुपये वसूल लिए। इसके बाद जब महिला ने प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने की बात कही तो आरोपी ने फिर से अपने खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर करवाए, लेकिन रजिस्ट्री से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article