उत्तर प्रदेश के (Uttar Pardesh) के नोएडा (Noida Sector 137) में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां नोएडा की पारस टियरा सोसाइटी की लिफ्ट गिरने से महिला की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया। घटना के बाद सोसाइटी के लोग बिल्डर के खिलाफ हंगामा करने जुटे, जिनपर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
गौर हो कि नोएडा में लिफ्ट गिरने से एक महिला की जान चली गई यह पूरा मामला सेक्टर-137 की पारस टीएरा सोसायटी का है, जहां लिफ्ट में आई गड़बड़ के चलते 70 साल की बुजुर्ग महिला पहले चोटिल हुई थीं। इलाज के लिए आनन-फानन जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत करार दिया।
घटना तब हुई जब वह आठवें माले से लिफ्ट से जा रही थीं
बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब वह आठवें माले से लिफ्ट से जा रही थीं। वह इस दौरान अकेली थीं और तभी लिफ्ट का तार टूट गया था। महिला इसके बाद बेहोश हो गईं। वहां जब लिफ्ट गिरने की सूचना हुई तो लोग उन्हें फौरन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। हालांकि, ट्रीटमेंट के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
सोसायटी के लोगों ने बिल्डर के खिलाफ जमकर हंगामा काटा
घटना के बाद सोसायटी के लोगों ने जमकर हंगामा काटा और सवाल उठाया कि क्या गारंटी है कि भविष्य में इस तरह की घटना नहीं होगी?
कुछ माह पहले अल्फा-2 में गोल्फ गार्डनिया सोसायटीमें परिवार के आठ लोग (दो बुजुर्ग, दो बच्चे एक दंपति और दो युवक) लिफ्ट में लगभग डेढ़ घंटे तक फंसे रहे थे, जबकि इससे पहले दूसरे टावर की लिफ्ट से नीचे आते वक्त कुछ बच्चे फंसने की खबर आई थी
