Noida News: नोएडा में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 42 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात सेक्टर-39 पुलिस थाना क्षेत्र के काशीराम चौराहे के पास की है जब सुशीला वहां से गुजर रही थी।
अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
उन्होंने बताया कि तेज गति से जा रहे एक अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
