Noida के 6 सेक्टरों की बदलेगी सूरत, सड़कें चौड़ी कर लगाए जाएंगे CCTV कैमरे

नोएडा में 6 सड़कों को चौड़ा कर सीसीटीवी कैमरे लगाने और सफाई कर्मचारियों की पर्याप्त तैनाती की मांग पर कार्य शुरू हो चुका है। इधर, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद की ओर जाने वाली सड़क को चौड़ा करने और निकटतम मेट्रो स्टेशनों के लिए सार्वजनिक परिवहन की भी मांग की गई है।

नोएडा: जल्द ही शहर की 6 प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण होने वाला है। सेक्टर 117, 118, 119, 120, 121 और 122 में जल्द ही चौड़ी सड़कें, फुटपाथ, स्पीड ब्रेकर, साइनबोर्ड, स्ट्रीट लाइट और अन्य सुविधाएं होंगी। फिलहाल, नोएडा प्राधिकरण ने विकास कार्य शुरू कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि ये कार्य काफी लंबे समय से लंबित थे। लगातार मांगों के बाद बुधवार को काम शुरू किया गया। इनके बनने से काफी सहूलियत होगी।

ये भी है मांग

नोएडा हाईराइज फेडरेशन (एनएचआरएफ) के अनुसार, उन्होंने इन मांगों को बार-बार उठाया था। प्राधिकरण के कार्य शुरू करने से जल्द ही समस्याओं से निजात मिलेगा। यहां सड़क की मरम्मत के अलावा सेक्टरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, सफाई कर्मचारियों की पर्याप्त तैनाती, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद की ओर जाने वाली सड़क को चौड़ा करने और निकटतम मेट्रो स्टेशनों के लिए सार्वजनिक परिवहन की भी मांग की गई है। लोगों का कहना है कि ये लंबे समय से लंबित मांगें थीं।

End of Feed