Noida News: नोएडा प्राधिकरण के कर्मियों से भिड़ गए गांव वाले, अवैध निर्माण तोडने पहुंची थी टीम

अवैध निर्माण तोड़ने पार्थला चौक पहुंचे नोएडा प्राधिकरण की टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों की गाड़ी भी तोड़ दी।

Noida News: नोएडा प्राधिकरण की टीम बुधवार को एक अवैध निर्माण तोड़ने पार्थला चौक पर पहुंची थी। जिसको लेकर ग्रामीणों और प्राधिकरण के बीच जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि ग्रामीणों ने प्राधिकरण के कर्मचारियों की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

Noida latest News

आरोप है कि ग्रामीणों ने प्राधिकरण के कर्मचारियों की गाड़ी तोड़ दी।

मौके पर पुलिस फोर्स तैनात

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्ष को शांत कराया है। यह मामला कोतवाली 113 के अंतर्गत का है। फिलहाल मौके पर थाने की फोर्स तैनात है। बुधवार की दोपहर नोएडा प्राधिकरण के सर्किल-6 और भूलेख विभाग के कर्मचारी पर्थला पहुंचे।

End of Feed