नोएडा

Noida News: नीदरलैंड की कंपनी का 20 करोड़ का सॉफ्टवेयर चोरी, पूर्व कर्मचारियों ने ऐसे लगाया चूना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2023, 07:54 PM IST

नीदरलैंड बेस्ड सोलुलेवर इंडिया सॉफ्टवेयर कंपनी के पूर्व कर्मचारियों ने कंपनी को 20 करोड़ का चूना लगा दिया। आरोपियों ने दुबई की एक राइवल कंपनी को सॉफ्टवेयर कंपनी के सोर्स कोड बेच दिए।

Image

फाइल फोटो

Photo : BCCL

नोएडा: नीदरलैंड बेस्ड एक नामी सॉफ्टवेयर निर्माण कंपनी के करीबन 20 करोड़ की सॉफ्टवेयर चोरी का मामला सामने आया है। कंपनी ने इस मामले में अपने ही पूर्व कर्मचारियों सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मामला थाना सेक्टर 126 थाने का है।

दुबई की कंपनी को बेचा

जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के सेक्टर 127 स्थित नीदरलैंड बेस्ड सोलुलेवर इंडिया कंपनी ने थाना सेक्टर 126 को शिकायत दी है कि वो सॉफ्टवेयर का निर्माण करती है। पिछले दिनों उनकी ओर से एक सॉफ्टवेयर तैयार किया गया था, जिसकी लागत करीबन 20 करोड़ रुपये थी। कंपनी का आरोप है कि उनके पूर्व कर्मचारी समेत 6 लोगों ने सॉफ्टवेयर के सोर्स कोड को दुबई की एक कंपनी को काम करने के दौरान ही चोरी से दे दिया था, जिससे कंपनी को नुकसान हुआ है।

सोर्स कोड बेचे

एडिशनल डीसीपी नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि सेक्टर 127 स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है। कंपनी मूलरूप से नीदरलैंड की है। कंपनी द्वारा शिकायत में कहा गया है कि कंपनी के ही पूर्व डायरेक्टर सहित 6 लोगों ने गलत तरीके से एक राइवल कंपनी को सोर्स कोड बेच दिए, जिसकी वजह से कंपनी का कॉपी राइट का भी हनन हुआ है। सोर्स कोड बेचने की कोई परमिशन कंपनी से नहीं ली गई है। शिकायत के आधार पर वैधानिक करवाई की जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article