नोएडा

'मन्‍नत' पर चलेगा 'बाबा का बुलडोजर'!, नोएडा में अतीक अहमद की कोठी, शाहरूख खान से प्रभावित था माफ‍िया डॉन

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2024, 06:56 PM IST

Atiq Ahmed Noida Kothi Named 'Mannat': अतीक अहमद की नोएडा में एक कोठी है जिसका नाम मन्नत (Mannat) है, प्रशासन ने 'मन्नत' नाम की कोठी को कुर्क करने का आदेश जारी किया है।

Image

अतीक अहमद की नोएडा में एक कोठी है जिसका नाम Mannat है

Atiq Ahmed Noida Kothi Named 'Mannat': प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के कथित मास्टरमाइंड और प्रमुख साजिशकर्ता और माफ‍िया अतीक अहमद ने अपने रसूख और दबंगई के बल पर न सिर्फ प्रयागराज, बल्कि दिल्ली और नोएडा में भी प्रॉपर्टी बनाई थी गौर हो कि अतीक अहमद की नोएडा में एक कोठी है जिसका नाम मन्नत (Mannat) है उसकी कुर्की होने जा रही है, कुर्की की कार्रवाई के दौरान डुगडुगी बजाकर मुनादी भी कराई जाएगी।

अतीक अहमद की ये बेशकीमती कोठी नोएडा के सेक्‍टर 36 में बनी है, बताते हैं कि इसका नाम 'मन्‍नत' रखा गया था, यूपी पुलिस ने अतीक के इस घर को गैंगस्‍टर एक्‍ट में अटैच कर लिया है, कहते हैं कि कि इस कोठी की कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है, पुलिस की एक टीम जल्द ही ग्रेटर नोएडा जाकर 'मन्नत' की कुर्की करेगी।

अतीक अहमद के बेटे इसी कोठी में रहकर पढ़ाई की थी

बताते हैं कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से साल 1994 में यह प्लॉट अलॉट हुआ था, अतीक अहमद के बेटे ने साल 2015 में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में स्थित इसी कोठी में रहकर एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की थी। जांच में यह भी पता चला है कि अतीक अहमद काफी बार इस मकान में आया था। उसी मकान से रंगदारी और अवैध वसूली का कारोबार चलता था, उमेश पाल की हत्या मामले में अतीक अहमद, उसकी पत्नी, दो बेटों और भाई समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article