नोएडा

UP Diwas 2023: यूपी दिवस का आयोजन इस बार नोएडा में, जानिए आयोजन में क्या होगा खास, ऐसे बनें कार्यक्रम का हिस्सा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 05:57 PM IST

Noida Authority: यूपी दिवस का आयोजन इस बार नोएडा में होने जा रहा है। यूपी दिवस को 24 से 26 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। गौतमबुद्धनगर प्रशासन, नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सारी तैयारी कर ली है। इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, गायकों की प्रस्तुति और आम जनता के लिए जादू का भी आयोजन किया जाएगा।

Image

नोएडा के शिल्पहाट सेक्टर-33 में 24 से 26 जनवरी तक यूपी दिवस का होगा आयोजन (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी
  • 24 से 26 जनवरी तक होंगे आयोजन
  • नोएडा के सेक्टर-33 स्थित शिल्पहाट में होगा आयोजन

Noida News: यूपी दिवस के मौके पर 24 से 26 जनवरी तक नोएडा में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में शासन की ही मंशा के अनुरूप राज्य स्तरीय आयोजन नोएडा में किया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण को इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है। यूपी दिवस के कार्यक्रम में जिला प्रशासन, नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, यमुना प्राधिकरण एवं कई अन्य विभागों की सहभागिता देखने को मिलेगी।

बता दें कि, सभी आयोजन नोएडा के शिल्पहाट सेक्टर- 33ए में करने की योजना है। जिसमें सभी विभागों की ओर से अपने विभागों से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम को लेकर प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी ने यूपी दिवस मनाए जाने के संबंध में सभी विभागों के साथ बैठक की। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में आयुक्त मेरठ मंडल, जिलाधिकारी, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी गौतमबुद्धनगर एवं जनपद के समस्त अधिकारी मौजूद रहे।

यह होगी यूपी दिवस की थीम

मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 के उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन की मुख्य थीम निवेश एवं रोजगार है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए एक समिति का गठन कर दिया गया है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उद्योग क्षेत्र एवं ओडीओपी के स्टॉल लगाकर गौतमबुद्धनगर जनपद की प्रगति एवं निवेश को दर्शाया जाए। प्रदर्शनी और अन्य कार्यक्रमों के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

25 जनवरी को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

जानकारी के लिए बता दें कि, जन सहभागिता के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों के प्रसिद्ध खाद्य पदार्थों के स्टाल भी लगाए जाएंगे। इसी क्रम में दिनांक 25 जनवरी को शिल्पहाट में सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकप्रिय गायक कैलाश खेर द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। मौके पर जनता के मनोरंजन के लिए जादू, प्रदर्शनी आदि का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। बता दें कि, नोएडा के सेक्टर-33 स्थित शिल्पहाट पहुंचने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन सेक्टर -34 और सेक्टर- 51 है। इन मेट्रो स्टेशनों से ई-रिक्शा के जरिए शिल्पहाट पहुंचा जा सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!