Noida: दो पेशेवर बाइक चोर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, चोरी के 15 दोपहिया वाहन और अवैध हथियार बरामद

Noida Police Encounter: नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से एक के पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। ये बदमाश पेशेवर बाइक चोर है, जो चोरी करने के बाद बाइक को काटकर कबाड़ी को बेच देते थे। पुलिस ने इन चोरी की बाइक की निगरानी कर रहे दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों के पास से चोरी के 15 दोपहिया वाहन और अवैध हथियार आदि भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Crime

फाइल फोटो

खोज अभियान के दौरान दूसरा बदमाश गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राम बदन सिंह ने सोमवार को बताया कि बीती रात थाना सेक्टर 58 की पुलिस सेक्टर 62 में वाहनों की जांच कर रही थी। तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन वे पुलिस पर गोली चलाकर भागने लगे। सिंह ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इमरान (पुत्र मोहम्मद सलीम) को पैर में गोली लग गई। उन्होंने बताया कि मेरठ निवासी इमरान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दूसरे बदमाश को पुलिस ने खोज अभियान के दौरान गिरफ्तार किया।

End of Feed