गाजियाबाद

Republic Day 2025: NCR में अलर्ट, OYO होटलों-बॉर्डर पर चेकिंग, रेलवे स्टेशनों पर बम स्क्वॉड; 26 जनवरी को रहें सतर्क

Republic Day 2025: 26 जनवरी को लेकर गाजियाबाद और नोएडा में चेकिंग अभियान जारी है और किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है।

Image

(फाइल फोटो)

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली के बॉर्डर से सटे नोएडा और गाजियाबाद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान माल वाहक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश पूरी तरीके से रोक दिया गया है। यह पाबंदी 26 जनवरी रात 10 बजे तक लागू रहेगा। 25 जनवरी की सुबह से ही नोएडा के चिल्ला बॉर्डर, कालिंदी कुंज बॉर्डर और गाजियाबाद के आनंद विहार और यूपी गेट बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। गाजियाबाद के थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 26 जनवरी को लेकर ओयो होटल और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया है। अभियान के दौरान पुलिस ने ओयो होटल की में ठहरने वाले लोगों के रिकॉर्ड को चेक किया और रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों की भी चेकिंग की गई।

26 जनवरी में अलर्ट मोड पर पुलिस

इस मौके पर एसीपी कोतवाली रितेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 26 जनवरी को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस द्वारा लगातार ओयो होटल, रेलवे स्टेशन सहित आदि जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न होने पाए। वहीं नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर भी सुबह से ही पुलिस बल तैनात है और माल वाहक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।

इसके साथ-साथ नोएडा के डीएलएफ मॉल, जीआईपी मॉल के साथ-साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों सेक्टर 18 की मार्केट समेत अन्य जगहों पर भी पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है। पुलिस की टीम के साथ डॉग स्क्वायड और बम स्क्वॉड की टीम भी इन सभी जगह पर तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस लगातार कई दिनों से फुट पेट्रोलिंग कर अलग-अलग इलाकों में चेकिंग कर रही है इसके साथ-साथ संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग हो रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article