नोएडा

Noida: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Noida: नोएडा में हर्ष फायरिंग के दौरान लोगों के घायल होने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते दिनों हर्ष फायरिंग के कारण ढाई साल के बच्चे की मौत के बाद अब एक और शादी में हर्ष फायरिंग के दो लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Image

नोएडा में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से दो लोग घायल

Photo : iStock

Noida: गौतम बुद्ध नगर जिले से हर्ष फायरिंग में गोली लगने के कारण दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। यह मामला साकीपुर गांव में बैंक्वेट हॉल का है। बताया जा रहा है कि रविवार, 23 फरवरी की रात को शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई है।

हर्ष फायरिंग में दो लोग घायल

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के साकीपुर में आशीर्वाद मैरिज होम में रविवार की रात को बिसरख गांव के रहने वाले आलोक की बारात आई थी। उन्होंने बताया की शादी समारोह के दौरान बारात में आए कुछ लोगों ने रात 10 बजे के करीब जश्न में गोलियां चलाईं। इस दौरान वहां हलवाई का काम कर रहे संतोष (45) एवं दयाल (23) को गोली लग गई। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया की बैंक्वेट होम में लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

बीते दिनो हर्ष फायरिंग में हुई ढाई साल के बच्चे की मौत

हर्ष फायरिंग में गोली लगने से मौत के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। आज से करीब 6 दिन पहले नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के चलते एक ढाई साल के बच्चे की भी मौत हुई थी। बताया जा रहा है कि बच्चा छत पर खड़ा होकर बरात देख रहा था, तभी कुछ लोगों ने हवा में हर्ष फायरिंग की और बच्चे को एक गोली लग गई, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

(इनपुट - भाषा )

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article