नोएडा

Noida में ट्रेन ने 2 युवकों को उड़ाया, उड़ गए चीथड़े

उत्तर प्रदेश के नोएडा में दो अलग-अलग ट्रेन हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।

Image

Noida में ट्रेन ने 2 युवकों को उड़ाया, उड़ गए चीथड़े

नोएडा: जिले में दो अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उन्होंने बताया कि घटना चिपियाना बुजुर्ग गांव के रेलवे स्टेशन के पास हुई।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि वहीं बादलपुर थानाक्षेत्र के छपरौला के पास सोमवार रात को ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टपोर्टम के लिए भेज दिया और उसकी पहचान करने का प्रयास जारी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article