नोएडा

नोएडा में शेयर मार्केट के नाम पर ठगी करने वाले का खुलासा, STF ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ ने दो लोगों शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों ने नोएडा में ठगी को अंजाम दिया था।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने शेयर बाजार कारोबार में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरोह के सगरना समेत दो लोगों को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ (नोएडा इकाई) के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर रविवार को टीम ने गाजियाबाद के वसुंधरा के सेक्टर-पांच में मोहन मिकिंन्स सोसाइटी के एक फ्लैट में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान बागपत जिले के निवासी विनोद कुमार धामा और रविंद्र उर्फ नवाब के रूप में हुई है।

गिरोह बनाकर देते थे अंजाम

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह लोग गिरोह बनाकर ठगी को अंजाम देते थे और विनोद गिरोह का सरगना है। उन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि ये लोग 10 से 15 फीसदी प्रतिमाह ब्याज देने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी कर चुके हैं। इन्होंने पूर्व में नोएडा के सेक्टर-63 में कंपनी खोलकर घटना को अंजाम दिया था, लेकिन रातों-रात कंपनी बंद करके भाग गए थे।

70 करोड़ से अधिक की ठगी

उन्होंने कहा कि दोनों ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और हैदराबाद के 500 से अधिक लोगों से 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करनी की बात कबूल की है। उन्होंने बताया कि इनके पास से छह मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article