नोएडा

Noida News: समलैंगिक रिश्ते वाले एप के चक्कर में फंसा वैज्ञानिक, दो बदमाशों ने दोस्ती कर लूटा

Noida News: नोएडा में समलैंगिक ऐप के जरिए दोस्ती कर एक वैज्ञानिक के साथ लूटपाट की वरदात को अंजाम दिया गाय, जिसमें उसके साथ पहले दोस्ती की गई और बाद में उसके साथ मारपीट कर सोने की चेन, अंगूठी और रुपये छीन लिए गए। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है-

Image

ऐप के जरिए दोस्ती कर वैज्ञानिक के साथ लूटपाट

Photo : Times Now Digital

Noida News: नोएडा पुलिस ने समलैंगिक ऐप के माध्यम से दोस्ती कर एक वैज्ञानिक से लूटपाट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। DCP सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपियों की पहचान राहुल शर्मा तथा हिमांशु उर्फ बर्फी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उनका एक साथी अभी फरार है। बिसरख पुलिस थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी के निवासी वैज्ञानिक ने 15 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी।

मारपीट कर सोने की चेन, अंगूठी और पैसे लूटे गए

समलैंगिक ऐप ‘ग्राइंडर’ के माध्यम से उनकी कुछ लोगों के साथ दोस्ती हुई जिसके बाद उन्होंने उसे मिलने के लिए बुलाया। शिकायत में कहा गया कि जब वह बताए गए स्थान पर पहुंचे तो राहुल, हिमांशु और उनका एक अन्य साथी एक कार से वहां पहुंच चुके थे। इसमें कहा गया है कि आरोपियों ने उन्हें कार में बैठाया और कुछ देर बाद उनके साथ मारपीट कर सोने की चेन, अंगूठी तथा नगदी लूट ली।

मामले में पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

आरोप लगाया कि आरोपियों ने एटीएम कार्ड के जरिए से उनके खाते से भी रकम निकाल ली। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके पास से लूटी गई सोने की चेन, अंगूठी, 47 हजार रुपये, देसी तमंचा, कारतूस तथा वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article