Noida News: गौतमबुद्धनगर में सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर स्टंटबाजी करने वाले सावधान हो जाएं। स्टंटबाजी कर यातायात नियमों का उल्लंघन करके इंटरनेट मीडिया पर वाहवाही लूटने वालों पर ट्रैफिक पुलिस बड़ी कार्रवाई करने वाली है। ट्रैफिक पुलिस अब नए नियम के तहत कार्रवाई करने जा रही है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से अब स्टंट करने वालों पर वाहन के चालान के साथ चालक का ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निलंबित कर दिया जाएगा। वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) भी रद्द कर दिया जाएगा।
गौतमबुद्धनगर में ट्रैफिक पुलिस स्टंटबाजी करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी करेगी रद्द करने की कार्रवाई
बता दें कि, स्टंटबाजी में पकड़े गए लोगों की सूची तैयार कर एआरटीओ को सौंपी जाएगी। ट्रैफिक पुलिस की ओर से अभी तक सिर्फ स्टंट करने पर मोटर यान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही थी। इसमें विभिन्न धाराओं में 15 से 35 हजार तक चालान करने की कार्रवाई होती थी।
