नोएडा में ऑटो रिक्शा की वजह से अब नहीं लगेगा जाम, अथॉरिटी ने बनाया एक खास प्लान

Noida News: नोएडा सेक्टर 15 और सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन पर ऑटो रिक्शा के कारण जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। जाम के झाम से निपटने के लिए नोएडा प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस ने एक नई योजना बनाई है। आइए आपको उसके बारे में बताएं -

Noida News: नोएडा में कुछ स्थानों पर ऑटो रिक्शा के कारण जाम बढ़ता जा रहा है। इसे लोगों को बहुत अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑटो के कारण जाम की समस्या सबसे अधिक नोएडा सेक्टर -15 और सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के बाहर देखी जा रही है। इससे निपटने के लिए नोएडा प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस ने एक योजना बनाई है। इस योजना से मेट्रो स्टेशन सेक्टर 15 और 16 के नीचे लगने वाले जाम में कमी आएगी।

noida

नोएडा में ऑटो रिक्शा की वजह नहीं लगेगा अब जाम

लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस द्वारा बनाई गई योजना के तहत सेक्टर 2 और 3 की तरफ जाने वाली मेन सड़क पर ऑटो रिक्शा के खड़े होने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। सवारी के चक्कर में यहां आधे से रास्ते को घेरकर ऑटो रिक्शा खड़े रहते हैं। इससे अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। इतना ही नहीं इसके साथ इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि मेट्रो से उतरने वाले लोगों को भी दिक्कत का सामना न करना पड़े। ऑटो सर्विस रोड से मेट्रो से आने वाली सवारियों को बैठा सकेंगे। अब यात्रियों को ऑटो रिक्शा लेने के लिए मेन रोड पर जाने की जरूरत नहीं होगी।

End of Feed