ग्रेटर नोएडा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में शराब ठेकों के खिलाफ कार्रवाई, संचालकों पर लगा जुर्माना

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में शराब ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ठेकों पर ओवररेटिंग की शिकायतें आबकारी विभाग को मिल रही थी, जिसके बाद उन पर 75-75 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Greater Noida News: गौतमबुद्ध नगर जिले में लगातार शराब के ठेकों पर ओवररेटिंग की शिकायतें आबकारी विभाग को मिल रही थी। जिसके बाद विभाग ने इनका टेस्ट परचेज करवाया था और टेस्ट परचेज करवाने पर जिन भी शराब के ठेकों पर ऐसी अनियमितता पाई गई हैं, उनके खिलाफ नोटिस देने की कार्रवाई हुई। साथ ही साथ उन पर 75-75 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। इनसे इस जुर्माने की वसूली भी हो चुकी है।

बढ़ सकता है जुर्माना

आबकारी विभाग के मुताबिक, अगर इनके खिलाफ दोबारा शिकायत मिलती है तो जुर्माना डबल हो जाएगा और उसके बाद लाइसेंस कैंसिल करने की कार्रवाई की जाएगी।

संचालकों पर लगा जुर्माना

जिले के आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया है कि विभाग को लगातार आम लोगों, आईजीआरएस पोर्टल और अन्य माध्यमों से तय कीमत से ज्यादा में शराब बेचने वाले ठेकों की जानकारी मिली थी। जिसके बाद टीम ने सभी ठेकों पर जाकर टेस्ट परचेज किया था। इनमें से आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 शराब के ठेके संचालकों को ओवररेट का नोटिस दिया और सभी से 75-75 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

ओवर रेटिंग की मिली थी शिकायत

सुबोध कुमार ने बताया है कि अगली बार ओवर रेटिंग करते पकड़े जाने पर दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा। इसके बाद भी अगर तीसरी बार शिकायत मिलती है और ठेका संचालक पकड़े जाते हैं तो उनका लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि टीम जिले में अलग-अलग जगह पर लगातार चेकिंग कर रही है। इस दौरान जो भी दोषी पाए जा रहे हैं, उनको तुरंत नोटिस दिया जा रहा है और जुर्माना लगाया जा रहा है। जिलाधिकारी के दिशानिर्देश में यह कार्रवाई की गई है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। इसके साथ-साथ शराब तस्करों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है और अगर ऐसी कोई सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस के साथ बड़ी कार्रवाई की जाती है।

इनपुट-आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के जंतर-मंतर के पास पर पुलिस पर पथराव की खबर, दीपके बोले- राजधानी के दूसरे इलाकों में उपद्रव करने के लिए गुंडों को भेजा गया

दिल्ली के जंतर-मंतर के पास पर पुलिस पर पथराव की खबर, दीपके बोले- राजधानी के दूसरे इलाकों में उपद्रव करने के लिए गुंडों को भेजा गया

सहारनपुर में पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान के मीट प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, 14 महिला कर्मचारी बेहोश; प्रशासन ने शुरू की जांच

सहारनपुर में पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान के मीट प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, 14 महिला कर्मचारी बेहोश; प्रशासन ने शुरू की जांच

सांप के काटने से मौत का फर्जी खेल! छत्तीसगढ़ में डॉक्टर, वकील और होमगार्ड समेत 19 गिरफ्तार, 64 लाख के मुआवजा के घोटाले का पर्दाफाश

सांप के काटने से मौत का फर्जी खेल! छत्तीसगढ़ में डॉक्टर, वकील और होमगार्ड समेत 19 गिरफ्तार, 64 लाख के मुआवजा के घोटाले का पर्दाफाश

कांवड़ मेले से पहले मुजफ्फरनगर में बनी रोड एक दिन में उखड़ी, योगी सरकार के मंत्री कपिल देव ने अपनी ठोकर से ही उखाड़ दिया

कांवड़ मेले से पहले मुजफ्फरनगर में बनी रोड एक दिन में उखड़ी, योगी सरकार के मंत्री कपिल देव ने अपनी ठोकर से ही उखाड़ दिया

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार तस्करी करने वाले नेटवर्क पर बीकानेर पुलिस का बड़ा प्रहार, तीन और आरोपी गिरफ्तार

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार तस्करी करने वाले नेटवर्क पर बीकानेर पुलिस का बड़ा प्रहार, तीन और आरोपी गिरफ्तार