झेला जाम का झाम, समझ नहीं आया सड़क किनारे खड़े पुलिसकर्मियों का काम, करोड़ों का हो गया काम तमाम

किसानों के दिल्ली मार्च के कारण आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से दिल्ली की ओर आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों की परेशानियों का आंखों देखा हाल जानिए और सोचिए कि जाम लगाकर हम किसका भला कर रहे हैं, क्योंकि देश को तो नुकसान ही हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज उत्तर प्रदेश के किसानों के दिल्ली मार्च के चलते लगा लंबा जाम
  • घंटों सड़कों पर जाम के बीच फंसे रहे दफ्तर जाने वाले लोग
  • स्कूल की बसें भी फंसी जाम में, मासूम बच्चे खिड़कियों से झांकते रहे

Noida: आज उत्तर प्रदेश के किसान दिल्ली के लिए मार्च कर रहे हैं। किसानों के दिल्ली मार्च की खबर सुनते ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में रहने वाले लोगों की रूह सिहर उठती है। हो भी क्यों नहीं, किसानों के इस मार्च को देखते हुए पुलिस ने यहां निशेधाज्ञा यानी धारा 144 लगा दी है। सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है। NCR के इन शहरों से दिल्ली को आने वाली सभी सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम की वजह से लोगों को घंटों सड़कों पर बिताने पड़ रहे हैं। ऐसे ही एक जाम का हिस्सा हम भी बने। ग्रेटर नोएडा वेस्ट से नोएडा सेक्टर 16A फिल्म सिटी तक पहुंचने के दौरान हमने जो कुछ देखा वह यहां बयां कर रहे हैं। यह सिर्फ हमारा अनुभव नहीं है, आज नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद की तरफ से दिल्ली की ओर आने वाले सभी लोगों को इस तरह का कुछ न कुछ अनुभव जरूर हुआ होगा।

Noida Jam.

किसानों के दिल्ली मार्च के चलते नोएडा की सड़कों पर भारी जाम

घर से बाहर निकलकर जैसे ही दफ्तर को निकलने के लिए मेन रोड पर पहुंचे, जाम देखकर अंदर ही अंदर बड़बड़ाते हुए हम भी उसका हिस्सा बन गए। जिन सड़कों पर रोज गाड़ी 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती थी, वहां केंचुए की तरह रेंगने लगी। कुछ दूर पहुंचने पर ऐसा ब्रेक लगा कि 10 मिनट एक ही जगह पर खड़े रहे। अब हम जाम के झाम में पूरी तरह से फंस चुके थे। गाड़ी के अंदर बैठकर सरकार और किसानों को कोसने के अलावा कुछ और काम बचा था तो खिड़की से बाहर झांकना। जैसे ही बाहर झांका...

End of Feed