नोएडा

Noida Weather Forecast Today: आज साफ रहेगा आसमान, नोएडा में धूप खिलने से ठंड में राहत

Noida Weather Forecast Today,Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: नोएडा में आज आसमान साफ रहने वाला है। सुबह और शाम में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। यहां लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी है।

Image

नोएडा में आज का मौसम

Noida Weather Forecast Today in Hindi: नोएडा में सर्दी से राहत मिलने लगी है। यहां सुबह और शाम में ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। वहीं दिन में अच्छी धूप खिल रही है। जिससे दिन में गर्माहट का अहसास हो रहा है। हालांकि ठंडी हवाओं का सिलसिला अभी भी बरकरार है। वहीं सुबह और शाम में हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है। नोएडा में आज आसमान साफ रहने वाला है। दिन में अच्छी धूप भी खिलने के आसार हैं।

नोएडा में आज मौसम

मौसम विभाग के अनुसार नोएडा में आज अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। Accuweather के अनुसार आज दोपहर में यहां का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। रात के समय तापमान में गिरावट हो सकती है। रात में नोएडा का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। गुरुवार को यहां का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी सर्द हवाएं चलने के आसार है।

14 फरवरी से बढ़ेगा तापमान

नोएडा में अब कड़ाके की ठंड से राहत रहेगी। इस बीच तेज हवाएं चलने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार नोएडा में शुक्रवार और शनिवार को तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इन दो दिनों में अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा। 14 फरवरी के बाद नोएडा के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!