Delhi NCR वाले ध्यान दें.. नोएडा की इन सड़कों पर 31 मार्च तक डायवर्जन लागू, जानें किन रास्तों का करें इस्तेमाल

नोएडा में भंगेल एलिवेटेड रोड पर तेजी से काम चल रहा है। जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने भंगेल के पास की कुछ सड़कों पर 31 मार्च तक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। इस दौरान डायवर्जन लागू किए गए रास्तों से गुजरने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी।

Noida Traffic Diversion: नोएडा में 31 मार्च तक कुछ सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहने वाला है। दरअसल भंगेल एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सेक्टर 41 अगाहपुर से फेज-टू के गंदे नाले तक यह ऐलेविटेड रोड बन रही है। जिसपर गर्डर रखने का काम चल रहा है। इस ऐलिवेटेड रोड के काम के कारण नोएडा अथॉरिटी की अपील के बाद भंगेल के पास की कुछ सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान लगाया गया है, जोकि 30 दिनों तक जारी रहने वाला है।

Traffic Police

सांकेतिक फोटो

डीसीपी ट्रैफिक लखनऊ सिंह यादव ने बताया कि बरौला टी पॉइंट सेक्टर-49 चौराहे पर ट्रैक को जोड़ने के लिए गर्डर रखने का काम चल रहा था, जो अब पूरा हो गया है, लेकिन कई काम अभी अधूरे हैं। इसके नीचे से रोजाना लाखों वाहन गुजरते हैं जो सेक्टर 107 की ओर से आकर सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन की ओर आगे जाते हैं। इस कारण यहां ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।

End of Feed