Noida News: नोएडा में टोयोटा कार में लगी आग, आग का गोला बनी कार में चालक की जलकर मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 22, 2024, 12:56 PM IST

Noida News: नोएडा के सेक्टर 59 पर स्थित मेट्रो स्टेशन के बाद यू टर्न के पास एक कार में आग लग गई। इस घटना की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस और फायर सर्विस की यूनिट मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। कार में लगी आग में एक अज्ञात शख्स की जलकर मौत हो गई है।

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां टोयोटा की एक कार में आग लगने की घटना सामने आई है। कार में लगी आग इतनी भीषण थी की देखते-देखते कार आग के गोले में बदल गई। आग का गोला बनी इस कार में बैठे हुए चालक की जलकर मृत्यु हो गई है। कार में आग लगने की जानकारी पुलिस को मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। कार में लगी आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने कार में बैठे शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Toyota Car Caught Fire in Noida Driver Burnt to Death

नोएडा में एक काल में लगी भीषण आग

टोयोटा कार में लगी आग

पुलिस ने गाड़ी के नंबर (यूपी 16बी के9331 टोयोटा कोरोला ऑल्टिस पेट्रोल) से कार का रजिस्ट्रेशन किसके नाम पर है उसकी जानकारी प्राप्त की। मालिक की पहचान करते हुए उसके परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी गई। बता दें कि ये कार थाना फेस-3 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के नीचे यू टर्न पर जा रही थी। उसी दौरान उसमें आग लग गई। आग लगने की जानकारी प्राप्त होने के बाद थाना फेस 3 पुलिस स्टेशन से एफएसएसओ के साथ फायर सर्विस की यूनिट भी घटनास्थल पर पहुंची। फायर सर्विस की यूनिट ने सबसे पहले कार में लगी आग पर काबू पाया और उसके बाद शव निकाला गया।

End of Feed