नोएडा

Noida Temple : रावण की पूजा के लिए फेमस मंदिर में विराजे रामलला, पूरे अनुष्ठान के साथ हुई मूर्ति की स्थापना

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 23, 2024, 12:26 PM IST

नोएडा के बिसरख गांव में एक ऐतिहासिक शिव मंदिर है, जो रावण की पूजा के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर में पहली बार भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां स्थापित की गई है। पूरे अनुष्ठान के साथ इन्हें स्थापित किया गया है।

Image

नोएडा में स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर (फोटो साभार- ट्विटर)

Noida Temple: अयोध्या के राम मंदिर में सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ ही नोएडा बिसरख गांव में स्थित मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की स्थापना की गई। यह ऐतिहािसक मंदिर भगवान शिव का मंदिर है, जो रावण की पूजा के लिए फेमस है, इस मंदिर में पहली बार भगवान राम की मूर्ति की स्थापना की गई है। भगवान के साथ ही सीता और लक्ष्मण जी की मूर्तियां भी इस मंदिर में स्थापित की गई है। इन प्रतिमाओं को पूरे अनुष्ठान के साथ मंदिर में स्थापित किया गया है।

रावण का जन्मस्थान

यह प्राचीन शिव मंदिर नोएडा के बिसरख गांव में स्थित है, जिसे स्थानीय लोग रावण का जन्मस्थान मानते हैं। इस मंदिर के मुख्य पुजारी महंत रामदास ने कहा कि आज पहली बार मंदिर परिसर में भगवान राम के साथ-साथ सीता जी और लक्ष्मण जी की मूर्तियां पूरे अनुष्ठान के साथ स्थापित की गईं। इस मंदिर में 40 वर्ष से अधिक समय से सेवाएं दे रहे पुजारी ने कहा कि ये मूर्तियां राजस्थान से लाई गई हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!